फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Deepu and Raveena were at the forefront of the race

Jalaun News: दीपू और रवीना दौड़ में रहे सबसे आगे

Mon, 18 Aug 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Deepu and Raveena were at the forefront of the race
फोटो 2- दौड़ लगाने के लिए तैयार खिलाड़ी। संवाद
उरई। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में खिलाड़ियों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। पुरुष वर्ग की पांच किमी. दौड़ में ग्राम अमीठा के दीपू पाल ने बाजी मारी। महिला वर्ग की 3 किमी. दौड़ में रवीना भंडारी प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा स्टेडियम के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद 9:30 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाल सिंह और क्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस प्रतियोगिता में 49 पुरुष और 15 महिला ने भाग लिया। पांच किमी. पुरुष वर्ग में प्रथम अमीठा निवासी दीपू पाल, द्वितीय खजूरी निवासी शिवम, तृतीय चौरसी निवासी हर्षवर्धन और सांत्वना के लिए बृजेश, हर्ष सिंह, प्रशांत सिंह रहे। तीन किमी. महिला वर्ग में प्रथम रवीना भंडारी, द्वितीय राधा, तृतीय प्रांशी नगर रहीं और सांत्वना के लिए दीक्षा, अंशिका, रशीना रहीं।
विज्ञापन

विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। संचालन डाॅ. ममता स्वर्णकार ने किया। इस अवसर पर संदीप गहोई, महेंद्रनाथ पटेल, मुकेश भारतीय, सुरिंदर कौर, पल्लवी यादव, बॉबी, मनोज वर्मा, मोहम्मद जीशान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed