{"_id":"614624d48ebc3ebd4c102380","slug":"death-sdm-high-alert-co-man-orai-news-knp652987293","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे में गड्ढ़ा किसी अनुमति से खोदा गया, जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे में गड्ढ़ा किसी अनुमति से खोदा गया, जांच होगी
घटना स्थल का निरीक्षण करती एसडीएम मीनू राणा।
- फोटो : ORAI
Link Copied
जालौन। लगभग डेढ़ माह पूर्व बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लिए उठाई गई मिट्टी के स्थान पर हुए गहरे गड्ढे में पानी भरने से एक युवक की गड्ढे में डूबकर मृत्यु हो गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम ने मौके का मुआयना किया। साथ ही इतना गहरा गड्ढा किसकी अनुमति से खोदा गया। इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी राजाराम पटेल के रोड से सटे खेत से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए मिट्टी उठाई गई थी। निर्धारित मानक के अतिरिक्त मिट्टी की खुदाई होने से गहरा गड्ढा हो गया था। बीती जुलाई-अगस्त में हुई बारिश के चलते गड्ढा में पानी भर चुका था। बीती एक अगस्त को सिकरीराजा गांव का ही अमित कुमार (19) व छोटा भाई विवेक (16) अपने दोस्त पंकज के साथ जालौन में बिजली की फिटिंग का काम करने के लिए गए थे। उसी शाम करीब साढ़े 6 बजे वह तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में कीचड़ होने के चलते वह उक्त गड्ढे के पास रुककर गड्ढे में भरे पानी से कीचड़ साफ करने लगे। तभी किनारे की मिट्टी धसकने से अमित और विवेक मिट्टी के साथ गड्ढे में चले गए। पंकज ने विवेक का हाथ पकड़कर उसे बाहर खींच लिया। पर अमित को नहीं पकड़ सका। अमित देखते ही देखते गड्ढे में डूब गया। इसको लेकर एसडीएम मीनू राणा ने शनिवार को घटना स्थल का निरीक्षण कर गड्ढे की गहराई और डूबने का कारण पता लगाने का प्रयास किया। उक्त संदर्भ में एसडीएम मीनू राणा ने बताया कि मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।