फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,police,FIR,woman,co

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
death,police,FIR,woman,co
जालौन। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब महिला को फांसी पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव निवासी अश्वनी कुशवाहा की 28 वर्षीय पत्नी रिंकी ने मंगलवार की देर शाम 6 बजे मकान की दूसरी मंजिल में बने कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। देर शाम घर पहुंचे ससुर रामाधार को उसकी दोनो बेटियां सुरिभ (6) और मुन्नी (3)रोते हुए मिली। जब वह पुत्र वधू को देखने ऊपर के कमरे में पहुंचा तो वह फांसी पर लटक रही थी। रामाधार ने इसकी जानकारी पुलिस व बेटे को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृतका के ससुर ने बताया कि उसका पुत्र बिहार में पानी पूरी का धंधा करता हैं। एक माह पहले घर से गया था। रिंकी ने फांसी क्यों लगा ली इसके बारे में कुछ भी नही बता पा रहा हैं। प्रभारी कोतवाल दिलीप का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नही दी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed