{"_id":"5ee7bc198ebc3e42c835574b","slug":"death-of-infected-migrant-three-more-turned-out-positive-orai-news-knp5657433144","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित प्रवासी की मौत, तीन और निकले पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित प्रवासी की मौत, तीन और निकले पाजिटिव
विज्ञापन
उरई/कोंच (जालौन)। जनपद में चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक प्रवासी है, जिसकी इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। जबकि बाकी के तीनों संक्रमित कोंच के गोखले नगर निवासी है। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 110, एक्टिव 60, ठीक हुए 44 और मौत की संख्या 6 हो गई है। जबकि कोंच तहसील में संक्रमितों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क वालों की तलाश कर इलाके में सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।
शहर के नया पाठकपुरा निवासी 42 वर्षीय प्रवासी करीब एक माह पहले दिल्ली से आया था, वह वहां गाड़ी चलाता था। घर वापसी के बाद प्रवासी 14 दिन क्वारंटीन भी रहा था। चार दिन पूर्व उरई-कोंच रोड पर उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उसे काफी चोटें आई थीं और झांसी रेफर किया गया था। जहां पर रविवार देर रात उसकी मौत हो गई थी। उसकी भी कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। मृतक के मोहल्ले नया पाठकपुरा में बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया गया है।
कोंच संवाद के मुताबिक गोखले नगर निवासी महिला जो कि कुछ दिन पहले ही झांसी में डिलीवरी कराने गई थी, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके संपर्क के लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें सोमवार को महिला के पति और उसके एक साल के बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि तीसरी पॉजिटिव एक अन्य महिला है जो पूर्व में संक्रमित महिला के साथ गई थी। अधिकारी लगातार हॉटस्पॉट इलाकों में भ्रमण कर लोगों को सावधान करने में लगे हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने भी सीओ आरपी सिंह के साथ कस्बे में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसएचओ नदीगांव विनय दिवाकर भी मौजूद रहे।