{"_id":"5edd2ed58ebc3e90a4079c14","slug":"death-of-corona-infected-middle-aged-in-jhansi-sensation-orai-news-knp5642987163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित अधेड़ की झांसी में हुई मौत, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित अधेड़ की झांसी में हुई मौत, सनसनी
विज्ञापन
कोंच स्थित भगत सिंह चौराहे पर गश्त करते एसडीएम व सीओ
- फोटो : ORAI
कोंच। शनिवार को कस्बे के भगतसिंह नगर इलाके के जिस राजमिस्त्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी उसकी रविवार तड़के झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर कोंच पहुंची यहां सनसनी फैल गई।
एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह, नायब तहसीलदार संजय, कोतवाल इमरान खान, ईओ बुद्घिप्रकाश आदि ने इलाके का दौरा कर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। पालिका ने इलाके की घेराबंदी करके कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है, लगभग दस स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। बता दें कि मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी एक 45 वर्षीय राजमिस्त्री बीमार चल रहा था। उ
सने दो दिन पूर्व नगर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज भी कराया था लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण वह मोहल्ले की ही एक मारुति वैन से झांसी चला गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख कोरोना की जांच हेतु सैंपल लिया था और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रविवार तड़के उसने झांसी मेें ही दम तोड़ दिया। एसडीएम अशोक कुमार ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
जेबी हॉस्पिटल में दो दिन के लिए ठप हुई सेवाएं
कोंच। कोरोना पॉजिटिव राजमिस्त्री की मौत के बाद कस्बे के प्राइवेट अस्पताल जेबी हॉस्पिटल में भी हड़कंप मच गया है जहां उसने झांसी जाने से पहले 3 जून को अपना इलाज कराया था। अस्पताल के मालिक पूर्व चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी जैन अपने पूरे स्टाफ के साथ उरई चले गए और वहां दस लोगों के सैंपल देकर जांच के लिए भिजवाए। मृतक के संपर्क में आने वाले चार लोगों के भी सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जेबी हास्पिटल में स्वास्थ्य सेवाएं भी दो दिन के रोक दी गई हैं और पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया है।
झूलेवाले पर होगी एफआईआर : एसडीएम
कदौरा। क्षेत्र में रविवार को संक्रमित पाए गए आंध्र प्रदेश में झूला चलाने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि 3 जून को उक्त युवक आंध्र प्रदेश से लौटने पर होम क्वारंटीन किया गया था। इसके बाद भी युवक छह जून शनिवार को मोहल्ले का एक लोडर लेकर भोगनीपुर सामान लेने गया था। लिहाजा उसके खिलाफ क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कपड़े की दुकान से हुआ कोरोना
कालपी। पांच दिन पूर्व कालपी की मिर्जामंडी में एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। महिला के घर के ठीक सामने साड़ी और सूट की दुकान करने वाले व्यापारी की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। इलाकाई लोगों का कहना है कि उक्त महिला का घर के सामने स्थित साड़ी और सूट की दुकान में आना जाना था। इसके चलते ही दुकान का मालिक भी कोरोना संक्रमित हुआ होगा।
दंपति के साथ आई बच्ची की भी होगी जांच
मुहम्मदाबाद। तीन दिन पहले दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर दंपति के साथ उनकी छह माह की बच्ची भी डकोर के धमनी गांव आई है। उस वक्त सिर्फ दंपति के सैंपल लिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि अब उनकी बच्ची की भी सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
मृतक की पत्नी के साथ रिश्तेदार भी पॉजिटिव
माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी युवक की झांसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही मृतक की पत्नी, सास, ससुर व रिश्तेदार सहित एक दर्जन लोगों के सैंपल भेजे गए। जिसमें मृतक की पत्नी, धर्मपुरा निवासी सास-ससुर व सोनेपुरा में रहने वाले रिश्तेदार महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया। पाजिटिव की खबर से एसओ राजीव कुमार सिंह गांव पहुंच गए है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने व सामाजिक दूरी बनाकर रहने की हिदायत दी।