फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of bike rider due to loader collision, demolition, angry villagers jammed

लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तोड़फोड़,

Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Death of bike rider due to loader collision, demolition, angry villagers jammed
घटना पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक - फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। ग्राम इटहा के पास दूध डेयरी की तेज रफ्तार लोडर ने सामने से आ रहे बाइक सवार भट्ठा मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे मजदूर बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा और हेलमेट न लगाए होने से सिर में आईं चोटों के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक भाग गया और सूचना पर पहुंचे बेटी के ससुरालवालों व ग्रामीणों ने लोडर में पथराव कर तोड़फोड़ कर सारा दूध फैला दिया। फिर गुस्साए ग्रामीणों ने औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो उनसे धक्कामुक्की की। जाम की सूचना पाकर पहुंचे सीओ के समझाने पर ढाई घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर लोकराम (47) पुत्र सेवानाथ निवासी भैंसापाली जिला हमीरपुर अपनी बेटी की ससुराल सलेमपुर से लौटकर घर जा रहा था। जब उसकी बाइक इटहा गांव के पास पहुंची तो सामने आ रही तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे लोकनाथ सड़क पर गिरकर घायल हो गए और हेलमेट न लगाए होने से सिर में आईं चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच हादसे की सूचना पाकर बेटी के ससुराल वाले ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और लोडर में तोड़फोड़ कर सारा दूध सड़क पर फैला दिया। थाना पुलिस समझाने पहुंची तो भीड़ ने सिपाहियों के साथ भी धक्कामुक्की की और शव रखकर औरैया-जालौन मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर सीओ सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और उनके काफी समझाने के बाद ग्रामीण जाम हटाने को तैयार हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन तेज रफ्तार वाहन इसी तरह बाइक सवारों को टक्कर मारकर निकल जाते हैं। परिजनों ने बताया कि लोकनाथ भट्ठे में मजदूरी करते थे और बेटी की ससुराल में किसी रिश्तेदार की शादी में आए थे। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए था। फिलहाल अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे थाने में खड़ा कराया है। इधर, दो ढाई घंटे लगे जाम के कारण रोड पर दोनों ओर बसों और ट्रकों की कतारें लग चुकी थी। बसों में सवार गर्मी से बिलबिलाते रहे। जाम हटने के बाद ही काफी देर तक वाहन रेंगते रहे।

घटनास्थल पर फैला पड़ा दूध व सामान

घटनास्थल पर फैला पड़ा दूध व सामान- फोटो : ORAI

कुठौंद में जाम लगा लोगों को समझाते सी ओ सुबोध गोतम

कुठौंद में जाम लगा लोगों को समझाते सी ओ सुबोध गोतम- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed