फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of a young man by a dump collision

डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 28 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 28 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man by a dump collision
accident

एट थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवारों को डंपर ने सामने से टक्कर मार दिया। बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शहर कोतवाली के मड़ोरा गांव निवासी रिंकू (25) पुत्र कालका प्रसाद अपने साथी खेमचंद्र (20) पुत्र श्याम लाल निवासी मड़ोरा के साथ एट थाना क्षेत्र के गांव पिड़ारी में रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। हाईवे पर सोमई के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक से उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे रिंकू ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


इस वजह से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के होटल व ढाबा संचालकों ने हादसे की जानकारी थाने में दी तो पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों को नजदीक के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां रिंकू की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल खेमचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टरों का कहना है कि खेमचंद्र की भी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना उसके घर पहुंची तो वहां पर कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के ढाबा और होटल मालिकों से डंपर चालक के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed