फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   death,fire,marriage,labour,doctor

गृहकलह के चलते युवक ने आग लगाकर जान दी

Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
death,fire,marriage,labour,doctor
उरई। गृहकलह के चलते युवक ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने जब युवक को आग की लपटों में घिरा देखा तो आननफानन में आग बुझाकर उसे मेडिकल कालेज ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी सोनू (22) ने मंगलवार को घर के कमरे में केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार सुन परिजन जब पहुंचे तो उसे आग से घिरा देख तत्काल आग बुझाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। माता पिता का एकमात्र सहारा था। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी रुचि से हुई थी। चार दिन पहले ही वह घर आया था। गृहकलह के चलते उसने आग लगाकर जान दे दी। पिता वृंदावन, मां कलावती, बहन रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed