{"_id":"611567428ebc3e7b953ededa","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-in-suspicious-condition-orai-news-knp6459110177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में युवक का शव फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन
ईटों (संवाद)। अजीतापुर गांव में गुरुवार को युवक को शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। उसके पैर जमीन से छू रहे थे और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गोहन थाना क्षेत्र के अजीतापुर निवासी राहुल याज्ञिक (23) का शव गुरुवार सुबह घर के कमरे की दीवार में लगे कुंडे में फंदे पर लटका मिला। मां मायके गई थी और पिता दो अन्य बेेटों के साथ मुंबई में नौकरी करते हैं। बगल में चाचा का मकान है। शव फंदे पर लटका होने की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। युवक के पैर जमीन से सटे थे और बांये हाथ की अंगुलियों व पैर पर चोटों के निशान थे। युवक का मोबाइल भी गायब है। घर का मेन गेट भी खुला था।
सीओ शाहिदा नसरीन ने कहा कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। परिजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। पीएम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।