फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of pregnant woman found hanging

फांसी पर लटका मिला गर्भवती महिला का शव

Fri, 08 May 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of pregnant woman found hanging
मृतका मालती की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
फांसी पर लटका मिला गर्भवती महिला का शव
विज्ञापन

भाई ने मारपीट कर शव फांसी पर लटकाने का लगाया आरोप
फोटो नंबर-7-मृतका मालती की फाइल फोटो।
एट। गर्भवती महिला का शव फांसी लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस व मृतका के मायके वालों को दी। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी कुलदीप की 25 वर्षीय पत्नी मालती राठौर का शव फांसी पर लटका मिला। शुक्रवार सुबह जब ससुराल वालों ने मालती को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो मायके वालों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई राघवेंद्र सिंह राठौर निवासी मारपुर थाना दबोह मध्यप्रदेश ने आरोप लगाया कि बहनोई कुलदीप जुआ शराब का लती है और आए दिन उसकी बहन मालती से मारपीट करता था। बहन पांच माह की गर्भवती थी और उसका एक पुत्र विराज (3) भी है। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने उसकी बहन के साथ मारपीट कर शव फांसी पर लटका दिया। इस पर पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नही मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed