फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dead body of a youth found hanging in a suspicious situation

संदिग्धहालात में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Tue, 13 Aug 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging in a suspicious situation
मकान में जांच पड़ताल करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। घर से सड़ांध आने पर लोगों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस को एक युवक का शव नायलोन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। शव दीवार के दूसरी ओर लगे हुक से बंधी रस्सी के सहारे लटका हुआ और दोनों पैर जमीन के काफी करीब थे। पुलिस की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या आत्महत्या लग रही है पर फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मिलान के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी प्रताप भान (45) पुत्र रामस्वरूप का शव मंगलवार सुबह उसके घर के भीतर खुले बरामदे के दरवाजे पर दीवार की दूसरी ओर लगे हुक के सहारे रस्सी से लटका मिला। पड़ोसियों ने बताया कि प्रताप के मकान से सड़ांध आने पर शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। घर के मेन गेट से लेकर भीतर तक के सभी दरवाजे खुले पड़े थे। पुलिस के मुताबिक, प्रताप घर पर मां सुशीला और छोटे भाई ब्रजभान के साथ रहता था। जीवन यापन के लिए थोड़ी सी जमीन थी, उसी से गुजारा होता था।
विज्ञापन

जबकि प्रताप के दो भाई चंद्रभान और चंद्रशेखर भोपाल में रहकर मजदूरी करते थे। करीब आठ दिन पहले ब्रजभान भी अपने भाईयों से मिलने भोपाल चला गया था और पांच दिन पूर्व मां सुशीला बेटी की ससुराल पुखरायां चली गई थी। घर में प्रताप ही अकेला था। चचेरे भाई विजय ने बताया कि उसने दो दिन पूर्व शाम के वक्त प्रताप को घर के पास टहलते देखा था। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक प्रताप शराब का भी लती था। फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए शव के आसपास की चीजों की तस्वीरें और नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू को हंसता हुआ छोड़ गई थी
दोपहर के वक्त पुखरायां से लौटी सुशीला बेटे का शव देख बदहवास हो गई। वह बार बार यही कह रही थी कि हाय पप्पू को क्या हो गया, वह तो हंसता हुआ छोड़कर गई थी। फिर यह सब कैसे हो गया।
छत पर भी चढ़ी पुलिस-फोरेंसिक टीम
पुलिस को दीवार को पार कर हुक से रस्सी बंधी होने की गुत्थी सुलझाने के लिए मकान की छत तक पर चढ़ना पड़ा। साथ में फोरेंसिक टीम ने भी छत पर चढ़कर जांच पड़ताल की। आखिर घर में सुसाइड की और जगहें भी थीं फिर रस्सी को दीवार फंदाकर फंसाना उनकी समझ से परे था।

रंजिश न कोई लूटपाट के निशान
पुलिस सूत्रों की मानें तो शव के आसपास कोई स्टूल या सहारा न होने से सुसाइड की बात पूरी तरह से गले नहीं उतरती है लेकिन मकान के भीतर न तो कोई लूटपाट के निशान ही मिले और न ही घर वाले किसी तरह की रंजिश की बात ही बता रहे हैं।

मामले में लिखापढ़ी करती आटा पुलिस।

मामले में लिखापढ़ी करती आटा पुलिस।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed