{"_id":"636aa110d4f9be53212b656f","slug":"dangal-me-ritu-beat-rakesh-orai-news-knp7272964185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन की रितु ने बांदा के राकेश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन की रितु ने बांदा के राकेश को हराया
विज्ञापन
आटा (जालौन )। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित दंगल में महिला पहलवान रितु पांडे जालौन ने बांदा के राकेश को पटकनी देकर चार हजार की कुश्ती जीती।
क्षेत्र के मसगाय गांव में मंगलवार को पूर्णिमा के दिन मंदिर परिसर में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के जिलों के पहलवान शामिल हुए। पहली कुश्ती निभाना के रिंकू और गोपालपुरा के उदयवीर के बीच हुई। जिसमें रिंकू ने जीत दर्ज की। पहलवान निभाना के अतुल ने हरदोई के प्रदीप को पटकनी दी। साधारा के भरत ने झांसी के अखिलेश को हराया।
गोती के श्यामजी ने दतिया के बबलू को हराया।
इस दौरान ग्राम प्रधान विनय तिवारी, सरदार मास्टर, रणकेंद सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन शिवकुमार पहलवान सधारा और चरण पहलवान भरसूड़ा ने किया।