फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Dairy print, milk, creamy samples filled

डेयरी पर छापा, दूध, मलाई के नमूने भरे

Thu, 09 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Thu, 09 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन

जालौन। निजामपुर गांव में अवैध रूप से चल रही दूध डेयरी पर एसडीएम के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर मिले खोया, दूध पाउडर, मलाई व दूध का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। तहसील क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में काफी समय से अवैध रूप से एक दूध डेयरी चल रही थी। बगैर पंजीयन के गांव में चल रही दूध डेयरी से बड़े पैमाने पर खोया, दूध एवं दूध पावडर के साथ मलाई व घी का व्यापार चल रहा था। गांव में अवैध रूप से चल रही दूध डेयरी की शिकायत लगातार एसडीएम शीतला प्रसाद यादव को मिल रही थी। गुरुवार की दोपहर एसडीएम खाद्य व पुलिस विभाग की टीम को लेकर गांव में पहुंच गए।

विज्ञापन


जहां उन्होंने अनिल कुमार दुबे की डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को मिले मिलावटी खोया का नमूना भरकर नष्ट करा दिया गया है। खाद्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रही दूध डेयरी से दूध पाउडर, दूध, घी, मलाई का नमूना भरा गया है। डेयरी संचालक की उपस्थिति में टीम ने कार्रवाई करते हुए भरे गए चारों नमूनों को जांच के लिए भेज प्रयोगशाला भेज दिया है। एसडीएम ने बताया कि खाद्य पदार्थाें में मिलावट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य विभाग की टीम में डॉ. प्रियंका सिंह, दिनेश चंद्र, मान सिंह निरंजन, वीरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, सतीश, कुठौंद थानाध्यक्ष आनंद कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed