फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Current thatch are fine young man came death

छप्पर ठीक कर रहे युवक को लगा करंट, मौत

Wed, 22 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 22 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Current thatch are fine young man came death
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बारिश होने पर घर का छप्पर ठीक कर रहा युवक बिजली की लाइन में चिपक गया। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक दो साल से अपनी ससुराल में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रह रहा था। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी शहीद खां (28) पुत्र सगीर
विज्ञापन


का निकाह डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में हुआ था। पिछले दो साल से वह अपनी ससुराल में ही किराए पर रह कर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। बुधवार की सुबह हुई बारिश के दौरान उसके छप्पर से पानी टपकने लगा तो वह छप्पर पर चढ़ कर उसे ठीक करने लगा तभी छप्पर के ऊपर से निकली घरेलू लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह छप्पर से नीचे गिर गया
विज्ञापन


और बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। लेकिन उसने उपचार के  दौरान ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed