फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Crowd agitated after seeing the action of police

पुलिस की हरकत देख उग्र हुई भीड़

Mon, 06 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Crowd agitated after seeing the action of police
हत्यारोपी का घर का टूटा पड़ा गेट - फोटो : ORAI
कोंच। गांव निवासी प्रवासी अरविंद की मौत की खबर जैसे ही जिला अस्पताल से सिकरी बुजुर्ग पहुंची तो वहां तनाव व्याप्त होने लगा। उस वक्त नदीगांव पुलिस भी अरविंद के घर के बाहर मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्या की सूचना के बाद नदीगांव पुलिस सीधे आरोपी दीपांशु के घर पहुंची। पीछे से गांव वाले भी चल दिए। लेकिन पुलिस जब दीपांशु के मकान के भीतर पूछताछ के लिए घुसी तो अंदर से गेट बंद कर लिए। इस पर बाहर खड़े ग्रामीणों और अरविंद के परिजनों ने समझा कि पुलिस आरोपियों से सांठ गांठ कर रही है। इससे बाहर खड़ी भीड़ का गुस्सा बढ़ गया और देखते ही देखते लोगों ने दीपांशु के मकान का गेट तोड़कर धराशाई कर दिया। इतना ही नहीं भीतर घुसी भीड़ ने नदीगांव पुलिस के सामने ही मकान में तोड़फोड़ और आगजनी की। लेकिन भीड़ का गुस्सा देख पुलिस की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं पड़ी। आनन फानन फोन कर सर्किल के थानों की भी पुलिस को बुलाया गया। तब तक मकान में काफी तोड़फोड़, हवाई फायरिंग और बाइक फूंकी जा चुकी थी। आगजनी को देखते रविवार की शाम तक मौके पर दमकल गाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
-कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दीपांशु गुर्जर भी लॉकडाउन में घर लौटा है। इससे पहले वह मध्यप्रदेश, गुजरात व दिल्ली की फैक्टरियों में नौकरी करता रहा है। नदीगांव पुलिस का कहना है कि आरोपी तमंचा कहां से लाया है इसका पता किया जा रहा है। इसके अलावा जनपद के बाहर दीपांशु का कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है यह भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन

बवाल में जा सकती थीं और भी जानें
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब भीड़ दीपांशु के मकान में घुसी तो उसके पिता बालजी ने छत से फायर भी झोंके। गनीमत थी कि गोली किसी को लगी नहीं वरना और भी जानें जा सकती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम-धंधे की तलाश में था अरविंद
परिजनों ने बताया कि अरविंद अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ पूरे दिन फेरी लगाता था। डेढ़ माह पहले ही लॉकडाउन में गांव लौटा था। वह अभी दूसरे काम धंधे की तलाश ही कर रहा था कि तभी इतनी बड़ी घटना हो गई। परिवार पर दुखों का भारी पहाड़ टूट पड़ा। अरविंद के भाई इंद्रजीत ने बताया कि घटना के वक्त पास के गांव बहन से मिलने गया था।

आरोपी को पकड़ने के लिए ली सर्विलांस की मदद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गांव में पर्याप्त फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें भी बनाई गई हैं। जिसमें सर्विलांस टीम भी शामिल है। कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।

हत्यारोपी के घर का तोड़ा गया सामान

हत्यारोपी के घर का तोड़ा गया सामान- फोटो : ORAI

आरोपी के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स

आरोपी के घर के बाहर तैनात पुलिस फोर्स- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed