{"_id":"5831de6b4f1c1b9c28b395f7","slug":"youth-shot-by-unidentified-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात हमलावराें ने युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात हमलावराें ने युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले अपने अपहरण का नाटक रच विरोधियाें को फंसाने के बांदा निवासी आरोपी को संदिग्ध हालात में गोली लग गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जब युवक का रिकार्ड खंगाला तो पाया कि वह शातिर पशु चोर है। वह कुठौंद क्षेत्र से पशु चोरी क र औरैया खानपुर बेचता है। पुलिस
ने बांदा पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार युवक अपहरण का नाटक रचने के बाद दो साल से फरार चल रहा था। शनिवार रात करीब दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि पैलानी बांदा के चंदवारा गांव निवासी कल्लू सिंह (32) पुत्र विंदा सिंह जो कि दो साल से अपने घर से बाहर रह रहा था, को गोली मार दी गई। शंकरपुर चौकी के पास किसी के कल्लू को
गोली मारने की बात सामने आई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी कल्लू बुरी तरह घायल मिला। उसके जांघ व कंधे में छर्रे लगे थे। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जब युवक की बाबत थाना पैलानी से जानकारी की। इस दौरान पता चला कि घायल युवक कल्लू पर पशु चोरी के कई मामले दर्ज है। पुलिस को जानकारी मिली कि इसने अपने
विज्ञापन
पिता के माध्यम से अपने दस विरोधियाें पर दो साल पहले अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। तभी से पुलिस का चकमा देता हुआ घूम रहा था। पुलिस की सूचना पर बांदा पुलिस भी उरई पहुंच गई और जिला अस्पताल से कल्लू को हिरासत में ले लिया। बांदा पुलिस देर शाम तक युवक से पूछताछ करती रही। कुठौंद थानाध्यक्ष बलवीर सिंह ने बताया कि
युवक ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। अगर वह तहरीर देता है तो उसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।