{"_id":"581a2acf4f1c1bae3143701d","slug":"young-man-with-sharp-weapons-killing-the-body-of-froth-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियार से हत्या, शव नहर में फें का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की धारदार हथियार से हत्या, शव नहर में फें का
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
नहर में पड़े शव को देखती पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। एट थाना क्षेत्र के पिरौना हाईवे के किनारे नहर में एक युवक की लाश मिली। युवक के सिर पर धारदार हथियार के निशान हैं। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। ग्रामीणाें ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे लोगों में कोई उसकी पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। आसपास के थानाें को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एट थाना के गांव पिरौना ेक बाहर से निकली नहर में एक 30 वर्षीय युवक का शव देखकर ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। ग्रामीणाें की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक के सिर पर धारदार हथियार का निशान है। इससे यह तय है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फें का है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि आसपास के थानाें को सूचना भिजवाई है। युवक की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन