{"_id":"5910b8954f1c1b9e08851eff","slug":"women-say-no-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप से पलटी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप से पलटी महिला
अमर उजाला जालौन
Updated Mon, 08 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पूर्व जालौन के पास महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया है। महिला ने अपने 164 के बयान में गैंगरेप से इनकार किया है। महिला के मुताबिक लोडर सवार आरोपियों ने उसके पति के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके साथ भी छेड़खानी की और मारापीटा। महिला के इस बयान के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसपी स्वप्निल ममगोई का कहना है कि सर्विलांस टीम के हाथ कुछ सुराग लगे हैै। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व गोहन के पास स्थित सुनसान पुलिया के निकट लोडर सवार आठ लोगों ने दंपति के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। महिला ने आठ लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने पांच टीमें गठित की थी। एसपी के मुताबिक सोमवार को महिला के हुए 164 के बयान में उसने गैंगरेप की बात से इनकार किया है। फिर भी आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास जारी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सर्विलांस टीम को कुछ मोबाइल के काल डिटेल मिली है।
विज्ञापन
इन संदिग्ध नंबरों के आधार पर पुलिस वारदात में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि आरोपियों में कुछ गैर जनपद के भी आपराधी प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं। एसपी का कहना है कि महिला व उसकेे पति के साथ लूटपाट, मारपीट, छेड़खानी तो हुई है। इसका खुलासा अभी किया जाएगा। रही बात, महिला के 164 के बयानों की तो इस पर मेडिकल करने वाले डाक्टरों व कानून विशेषज्ञों की राय के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
जांच के लिए आगरा भेजी जाएंगी स्लाइड
164 के बयान के बाद अब पुलिस मेडिकल रिपोर्ट पर भी गंभीरता बरत रही है। अधिकारियों की मानें तो महिला की जो स्लाइड बनाई गई है, उसे जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, उसकी रिपोर्ट से भी रेप होने वा न होने की बात स्पष्ट होगी।