फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife murdered driver's driver

पत्नी ने कराई थी चालक की हत्या

Tue, 09 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 09 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered driver's driver
चालक हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत तीन गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व कपडे़ बरामद किए - फोटो : अमर उजाला

डेढ़ माह से लापता चालक मिथलेश द्विवेदी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक चालक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर चालक की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से शव के अवशेष, कपड़े और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों और साजिश रचने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


सीओ सुबोध गौतम ने कोतवाली में घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 24 मार्च को पत्नी अर्चना ने अपने चालक पति मिथलेश उर्फ गुड्डू की कालपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद मृतक के पिता बाबूराम द्विवेदी ने दो मई को गोहन थाना क्षेत्र केे गुपलापुर के रिश्तेदार अनूप द्विवेदी पुत्र शिवकुमार के खिलाफ मिथलेश के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अनूप द्विवेदी को गिरफ्तार सख्ती से पूछताछ की सनसनीखेज कहानी सामने आई। अनूप ने बताया कि मिथलेश की पत्नी अर्चना से उसका प्रेम प्रसंग था। उसने अर्चना के साथ मिलकर मिथलेश की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के गांव सडरापुर निवासी साथी सुनील कुमार द्विवेदी पुत्र नारायण सेवक और गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जहुआपुर निवासी लालू मिश्रा पुत्र रामबाबू के सहयोग से मिथलेश की हत्या कर लाश खेत में फेंक दी। कोतवाल ईश्वर सिंह ने सुनील को भी गिरफ्तार कर दिया। उसके पास मृतक का मोबाइल बरामद किया। घटनास्थल से मृतक मिथलेश का शव, कुल्हाड़ी तथा घटना के समय पहनी खून से सनी शर्ट, बनियान को भी बरामद कर लिया। मृतक की पत्नी अर्चना को पति की हत्या की साजिश में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त लालू मिश्रा की गिरफ्तारी शेष है। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि घटना का पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी स्वप्निल ममगाई ने पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed