{"_id":"f8865b3a3ed3ea24bfe144dd6072ade4","slug":"watchmen-hostage-looted-52-quintals-rebars-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों को बंधक बना 52 क्विंटल सरिया लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकीदारों को बंधक बना 52 क्विंटल सरिया लूटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दर्जन सशस्त्र लुटेेरों ने दो चौकीदारों को बंधक बनाकर हाईवे किनारे बन
विज्ञापन
रहे मकान के लिए लाया गया 52 क्विंटल सरिया व अन्य सामान लूट लिया। लुटेरे
ये सारा सामान ट्रक में लादकर फरार हो गए। किसी तरह चौकीदारों ने अपने को
छुड़ाया और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके
पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और नाकेबंदी कराई लेकिन बदमाश नहीं मिले।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उरई कोतवाली के हाईवे स्थित अजनारी रोड पर डकोर थाना व कस्बा निवासी मनोज यादव का मकान बन रहा है। वहां काफी तादाद में बिल्डिंग मैटेरियल पड़ा हुआ है। इसकी रखवाली के लिए मनोज ने गांव के ही दो युवकों राजू प्रजापति व अनंतराम कुशवाहा को वहां रखा है। रविवार की देर रात करीब एक बजे ये सामान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक पर
सवार होकर एक दर्जन लुटेरे आए और इनको सोते से जगाया। इसके बाद मारपीट कर दोनों के हाथ-पैर उनकी ही साफी से बांध दिए और उनके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद लुटेरों ने वहां पड़ा करीब 52 क्विंटल सरिया, एक सबमर्सिबल, 50 किलो पतला तार ट्रक में लाद लिया और हाईवे से झांसी की ओर भाग गए। बताया गया कि लुटेरे राजू का मोबाइल भी लूट ले
गए। बदमाशों के जाने के बाद चौकीदारों ने किसी तरह से अपने को छुड़ाया और पुलिस कंट्रोल रूम को अनंतराम के मोबाइल से सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के थानों को अलर्ट कर घेराबंदी की लेकिन देर होने के कारण बदमाश मय ट्रक के फरार हो गए। मामले की तहरीर प्लाट मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल ने लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।