फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two lakhs of robberies including jewelery-cash

जेवर-नगदी सहित दो लाख की चोरी

Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 10 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two lakhs of robberies including jewelery-cash
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड स्थित मोहल्ला सुशीलनगर निवासी नंदराम कुशवाहा पुत्र पुनू के घर में शनिवार रात चोरों ने घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे 10 हजार रुपये नगद, सोने की नथुनी, मंगलसूत्र, सोने की चार चूड़ी, चार चूड़ा, चांदी की पायल, कमर पेटी समेत लगभग दो लाख का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने इस दौरान बगल के कमरे में

विज्ञापन


सो रहे परिजनों के कमरे की कुुंडी बाहर से लगा दी थी। सुबह जब परिजन जागे तो बाहर से कुंडी बंद देखकर पड़ोसियों को फोन कर कुंडी खुलवाई। कुंडी खुलने के बाद बगल के कमरे का टूटा पड़ा ताला व बक्से का फैला सामान देखकर गृह स्वामी के होश उड़ गए। उसने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गृह स्वामी ने बताया की चोर चहारदीवारी फांदकर घर में घुसे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed