फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed, three injured in accidents

हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 16 Jan 2019 11:38 PM IST
gaurav gaurav जालौन
जालौन Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in accidents
महेंद्र सिंह - फोटो : (फाइल फोटो)
एट/हरदोई गूजर। खेत पर सिंचाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली पर पाइप लाद रहे मजदूर को पिकप ने टक्कर मार दी। हादसे मेें उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर निवासी गौरव के खेत में खड़ी फसल की सिंचाई होनी थी। मंगलवार की देर रात हरदोई गूजर गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर में मजदूर महेंद्र सिंह (30) पुत्र संतोष परिहार निवासी हरदोई ट्रैक्टर-ट्राली में पाइप लाद रहा था। तभी वहां से निकली पिकप गाड़ी ने महेंद्र को टक्कर मार दी। इससे महेंद्र, गौरव, सोनू घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने गौरव व सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया और एट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिकप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने पिकप को कब्जे में ले लिया है। मजदूर की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची तो मां शारदा व पुत्र अंश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक महेंद्र इकलौता पुत्र था। दो वर्ष पहले उसकी पत्नी की भी मौत हो गई थी। मृतक के एक पुत्र है। पुलिस पिकप चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक ने अधेड़ को टक्कर मारी
एट। बाजार जा रहे अधेड़ को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक चालक की हालत भी गंभीर बताई जाती है। एट थाना क्षेत्र के सोमई गांव निवासी अवध किशोर (55) पुत्र गजेंद्र प्रताप मंगलवार की शाम एट बाजार के लिए गए थे। देर रात लौटते समय कस्बा स्थित बीएसएनएल टावर के पास बाइक चालक वीर सिंह (30) पुत्र श्याम किशोर निवासी कोंच ने टक्कर मार दी।


गंभीर रूप से घायल अवध किशोर को स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र की 15 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में घायल वीर सिंह की हालत गंभीर बताई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed