फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed, including tractor driver, collided with truck collision

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक समेत दो की मौत

Mon, 09 Apr 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 09 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two killed, including tractor driver, collided with truck collision
एट में नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर में भिड़ा ट्रक। - फोटो : amarujala

एट में कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में लगा एक ट्रैक्टर रविवार को टैंकर में प्लांट के पास ही पानी भरने गया था। पानी भरकर ट्रैक्टर जब वापस प्लांट पर जा रहा था तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चालक का संतुलन बिगड़ा और वह उछल कर ट्रैक्टर के नीचे आ गया। जिससे पहिया चढ़ने पर चालक किशनलाल (52) पुत्र रामकरन निवासी निवारिया थाना दूनी जिला टोंक राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इसके अलावा उसके साथ ट्रैक्टर में सवार प्लांट के मजदूर हनीफ पठान (30) पुत्र नसीर खान निवासी एट, राजा (17) पुत्र नईम निवासी मोहल्ला बघौरा उरई व राहुल पुत्र रमेश निवासी बेरवई थाना टहरौली झांसी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह लोग एट में बाजार से सामान लेने गए थे। वापस आते समय ट्रैक्टर मिल गया तो उसमें सवार हो गए। देर शाम हालत गंभीर होने से झांसी के लिए रेफर किए गए मजदूर हनीफ पठान (30) पुत्र नसीर खान निवासी एट की भी मौत हो गई। उधर हादसा होते ही चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


मगर ट्रक टैंकर में लगी सरियों में फंस गया, जिससे वह निकल नहीं पाया। इस पर चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया, जहां पर उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed