फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Troubled financial strain caused by hanging hygienists

आर्थिक तंगी से परेशान सफाई कर्मी ने लगाई फांसी

Sat, 21 May 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 21 May 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Troubled financial strain caused by hanging hygienists
अात्‍महत्‍या - फोटो : अमर उजाला
आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल कदौरा में संविदा पर तैनात सफाई कर्मी ने शुक्रवार रात कस्बे के बाहर खेत पर लगे पेड़ से झूलकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कदौरा थाने के मोहल्ला पुरवा निवासी मातादीन (50) पुत्र कुईयां बाल्मीकि कस्बा के आयुर्वेदिक यूनानी अस्पताल में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था,
विज्ञापन


उसे मात्र 500 रुपये महीने मिलते थे। इससे घर का खर्च भी नहीं चलता था। लिहाजा वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, उसने पगार बढ़ाने के लिए उसने हाईकोर्ट में रिट फाइल कर रखी थी। पत्नी शांति देवी ने बताया कि परेशानी के चलते वह शराब भी पीने लगा। इस पर पत्नी व बेटे वीरू ने इसका विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


शुक्र वार शाम को भी वह शराब पीकर आया तो पत्नी ने इसका विरोध किया। इससे आहत होकर मातादीन घर से बिना बताए निकल गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों
विज्ञापन
विज्ञापन


को चिंता हुई तो वह उसे खोजने निकले तो गांव के बाहर भाजपा के नगर अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव के खेत की मेंड़ पर लगे पेड़ से उसका शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने बताया कि अधेड़ ने फांसी क्यों लगाई है, वह इसकी जानकारी कर रहे हैं।


कलह के चलते युवक ने आग लगाई
पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। डकोर थाना क्षेत्र के गांव जैसारी निवासी कृष्ण दत्त तिवारी (30) पुत्र लखन तिवारी ने शुक्रवार रात पारिवारिक कलह से परेशान होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह आग की लपटाें के बीच घिरा था। परिजनाें ने उसके ऊपर कंबल डालकर आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed