फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor trampling woman

ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा

Thu, 29 Mar 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 29 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Tractor trampling woman
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगां गोहनी निवासी रमकुरा (55) पत्नी रामलखन गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रही थी। इसी बीच वहां से एक ट्रैक्टर ट्राली ईंट लादे हुए तेज रफ्तार में निकला। चालक ने ट्रैक्टर से रमकुरा को रौंद दिया। उसके ऊपर पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा होते ही वहां पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। यह देखकर चालक ट्रैक्टर को भगाने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और धुनाई कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन व ग्रामीण रमकुरा को लेकर आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई और ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा करा दिया। परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर चालक को हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed