फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   To seduce the villagers students beaten

छेड़खानी करने पर ग्रामीणों ने छात्रों को पीटा

Wed, 24 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 24 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
To seduce the villagers students beaten
परीक्षा देकर लौट रहे इंटरमीडिएट के करीब एक दर्जन छात्रों ने सिरसा कलार
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिम्हारा चौराहे पर वहां से गुजर रही लड़कियों के साथ छेड़खानी कर दी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण पहुंच गए और छात्रों को जमकर धुन दिया। इस पर छात्रों ने भी ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से हुए पथराव में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें

अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव महेवा निवासी इंटर के दो छात्र बुधवार को वह अपने क्षेत्र केे 10 अन्य छात्रों के साथ सिरसा कलार थाना क्षेत्र के विद्यालयों में परीक्षा देने गए थे। परीक्षा छूटने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव सिम्हारा

चौराहे के पास वह वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से गांव की लड़कियां गुजरी। आरोप है कि छात्रों ने उनके साथ छेड़खानी कर दी। लड़कियोें ने यह बात अपने परिजनों को बताई तो करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्रों को धुन दिया। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। छात्रों ने भी ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। दोनों ओर से हुए

पथराव में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर सिरसा कलार थाना पुलिस कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने घायल दोनों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed