फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tightness troubled farmer hanged

तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई

Wed, 04 May 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 04 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tightness troubled farmer hanged
पूर्व सैनिक ने छत की संतीर से फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। - फोटो : Demo pic
सूखा के कारण जमीन में उपज न होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक किसान ने अपने खेत पर लगे पेड़ पर अंगौछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणाें ने उसके शव को पेड़ पर लटकते देखा तो परिजनाें को सूचना दी। मौके पर बदहवास हालत में परिजन पहुंचे और रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली के गांव नवलपुरा मगरौल निवासी किसान विजय सिंह अहिरवार (45) पुत्र मनोहर लाल के पास डेढ़ बीघा जमीन थी। इस साल सूखा से उसकी गेहूं की फसल खराब हो गई और वह सब्जी भी नहीं उगा पाया। इससे खड़ी हुई आर्थिक समस्या से वह बहुत परेशान था। उस पर पत्नी के साथ दो पुत्र व तीन पुत्रियाें की जिम्मेदारी थी जिनका वह भरण पोषण
विज्ञापन


नहीं कर पा रहा था। पत्नी संतोषी ने बताया कि पति को उसने काफी समझाया लेकिन उसकी परेशानी कम नहीं हुई। गुमसुम रहने लगे थे। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह घर में बिना बताये अपने खेत पर पहुंचा और वहां लगे पेड़ से अंगौछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां से ग्रामीण गुजरे तो विजय को फांसी पर लटका देख परिजनाें को
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना दी। मौके  पर परिजन पहुंचे और रोने बिलखने लगे। सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सतेंद्र राठौर ने बताया कि अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। परिजन आर्थिक तंगी से आत्महत्या बता रही है। वह जांचकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed