फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three thieves caught, 13 tractors, Bolero recovered

तीन चोर पकड़े, 13 ट्रैक्टर, बोलेरो बरामद

Tue, 09 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 09 May 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three thieves caught, 13 tractors, Bolero recovered
घटना का खुलासा करते एएसपी सुभाष शाक्य। - फोटो : अमर उजाला

गोहन पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने सरावन मोड़ पर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एमपी और जिले के विभिन्न स्थानों से चुराए गए 13 ट्रैक्टर और एक बोलेरो भी बरामद की है। तलाशी में चोरों के पास से तमंचा, कारतूस भी मिले हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि गोहन थानाध्यक्ष रविंद्र त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी अरुण तिवारी और सर्विलांस प्रभारी ब्रजेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि गोहन थाना क्षेत्र के सरावन मोड़ के पास पांच-छह लोग संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। इस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जीप देखकर वहां खडे़ संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया, जबकि तीन भाग गए।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पकडे़ गए तीनों चोरों को थाने ले जाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वे टूट गए। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम शिवम पटेल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम रनवा थाना कोतवाली जालौन, पवन पटेल पुत्र अरविंद पटेल निवासी ग्राम दिरावटी थाना कोंच व सुरेंद्र उर्फ बाबा पटेल पुत्र शिरोमणि ग्राम भंडारी थाना कैलिया बताया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराए गए 13 ट्रैक्टर, एक बोलेरो के अलावा दो तमंचा और चार कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागे साथियों की कर रहे तलाश
एएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि फरार तीन चोरों धीरेंद्र पटेल पुत्र सुरेंद्र उर्फ वकील ग्राम दिरावटी थाना कोंच, शिशुपाल उर्फ सब्जा सिेंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी कैथोदा थाना इंडोरी जिला भिंड, जेंडल सिंह पुत्र सुमेर निवासी कैथोदा थाना इंडोरी जिला भिंड की तलाश के लिए सर्विलांस व स्वाट टीम को लगाया है। इनके रिश्तेदारों के यहां भी दबिश दी जा रही है।
एमपी और जालौन में बेचते थे ट्रैक्टर
एएसपी के मुताबिक पूछताछ में चोरी ने बताया कि चुराए गए ट्रैक्टरों को एमपी के भिंड, मुरैना व जिले के कोंच, कालपी और बीहड़ पट्टी के गांवों में ले जाकर औने, पौने दामोें में बेंच देते थे।

बाइकें चुराने में माहिर हैं पकडे़ गए चोर
पुलिस ने जिन तीन चोरों को पकड़ा हैं, वे बेहद शातिर किस्म के हैं। इन चोरों ने अब तक दो दर्जन से अधिक बाइकों को चुराकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में बेचा हैं। चोरों ने बताया कि वे बाइकों की नेमप्लेट बदलकर सस्ते दामों में बेंच देते थे।

चोरोें के विरुद्ध दर्ज हैं कई मामले
एएसपी ने बताया कि पकडे़ गए चोरों के खिलाफ गोहन थाना के अलावा कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। तीनों आपराधिक प्रवृत्ति से जुडे़ हैं। पुलिस की नजर न पड़ने की वजह से काफी समय से वारदातें कर रहे थे।


पुलिस टीम को मिला इनाम
एएसपी ने बताया कि तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली स्वाट, सर्विलांस व गोहन थाना पुलिस को एसपी के निर्देश पर पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया। इसके साथ ही टीम में शामिल मातहतों को शाबाशी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed