{"_id":"5cbb6330bdec22140a177125","slug":"third-accused-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दंपति हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कालपी कोतवाली में जानकारी देते एसपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के ग्राम कुरहेना आलमगीर में 8 अप्रैल को जगराम पुत्र मइयादीन व विद्यावती उर्फ कम्मो पत्नी जगराम निवासी कुरहेना आलमगीर की खेत पर फसल काटते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। दंपति के पुत्र निर्भय सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। जिसमें दो नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम हत्यारोपी वीरेंद्र कुमार पुत्र बाबादीन निवासी ग्राम सरसौखी को हाईवे स्थित गोविंदम ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी के पास से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।
विज्ञापन
एसपी स्वामी प्रसाद ने बताया कि दो हत्यारोपी कामता प्रसाद पुत्र नाथूराम व रामस्वरूप पुत्र भोलाराम निवासी कुरहेना आलमगीर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कालपी कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक अरुण तिवारी, विजय कुमार द्विवेदी, सिपाही विकास कुमार आदि रहे।
विज्ञापन