फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves attack into houses and two shops

मकान व दो दुकानों में चोरों का धावा

Sat, 18 Aug 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 18 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves attack into houses and two shops
chori - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

रामपुरा क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुरा थाना क्षेत्र जगम्मनपुर गांव में गुरुवार रात प्रदीप शुक्ला पुत्र महावीर शुक्ला के मकान की आगे की दीवार फांद कर चोर अंदर घुस गए। मगर वे जैसे ही अंदर घुसे तभी प्रदीप की आंख खुल गई। उसने आवाज लगाई तो चोर अपनी चप्पलें छोड़कर भाग निकले। इसके बाद चोरों ने बाजार की दुकानों को अपना निशाना बना लिया। चोर बाजार में स्थित छोटू लक्षाकार की चूड़ी की दुकान में जा पहुंचे। यहां उसकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से सामान व नगदी पर हाथ साफ कर आगे बढ़ चले।

विज्ञापन


इसके बाद चोर जैसे ही राममोहन तिवारी की मोबाइल शॉप के शटर का ताला तोड़ने लगे तभी खटपट की आवाज सुनकर पास के ही एक मकान से युवक छत पर आ गया। उसने चोरों को ताला तोड़ते देखकर शोर मचा दिया। चोर ताला तोड़कर अंदर घुसने ही वाले थे कि युवक के शोर मचाने पर भाग निकले। सुबह चोरियों का पता चलने पर गांव में हड़कंप मच गया। छोटू ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान व 15 हजार रुपये नगद ले गए है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दे दी है।  
विज्ञापन


ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश
लगातार गांव में बढ़ रही चोरियों से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनपता ही जा रहा है। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों हुई चोरियों का भी अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ और अब फिर से चोरियों का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस न तो रात में गश्त करती है और न ही अब यूपी 100 नजर आती है। आरोप लगाया कि रामपुरा थाने की पूरी पुलिस फोर्स ट्रकों से सिर्फ उगाही करने में व्यस्त रहती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द चोरियों का खुलासा नहीं किया गया तो वह रामपुरा थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed