{"_id":"68249036af904d4ab22d3059011b5819","slug":"theft-arrested-with-two-tractors-kingpin-ran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के दो ट्रैक्टरों के साथ एक गिरफ्तार, सरगना भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के दो ट्रैक्टरों के साथ एक गिरफ्तार, सरगना भागा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 08 Nov 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पूर्व डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव के बाहर से चोरी हुई
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली समेत एक आरोप को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका साथी एक
अन्य ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने बताया कि 6
नवंबर को मुहम्मदाबाद गांव निवासी अशोक राजपूत ने तहरीर दी थी। इसमें उसने
कहा कि दरवाजे पर खड़ी महिंद्रा ट्रैक्टर व ट्राली चोरी
हो गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चोराें की तलाश की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मुहाना गांव के पास ट्रैक्टर लेकर दो लोग जा रहे है। थानाध्यक्ष ने साथी दरोगा रामप्रकाश व सिपाही प्रेम किशोर, विमल व धमेंद्र के साथ मौके पर जाकर दबिश देकर भूरा उर्फ धर्मेंद्र निवासी बढ़ेरा थाना पनवाड़ी जिला महोबा को चोरी के ट्रैक्टर-ट्राली के साथ गिरफ्तार
कर लिया। इस दौरान उसका साथी जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी बरौली थाना चिकासी हमीरपुर एक और चोरी का ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर थाने लाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। उसको जेल भेजा जा रहा है और भागे हुए उसके साथी जितेंद्र की तलाश में दबिश दी जा रही है।