फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The young man at the police cordon

युवक की पिटाई पर थाना घेरा

Wed, 17 Feb 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 17 Feb 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
The young man at the police cordon
पुलिस पर मारपीट के एक मामले में थाने लाए गए युवक को पीटने का आरोप लगाया
विज्ञापन
गया है। इस पर भड़के लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर थाने का घेराव कर लिया। सूचना पाकर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे और कई थानाें की पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस दौरान आक्रोशित लोग आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सीओ ने दोनाें

सिपाहियाें पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हो गए। बताते हैं कि माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ऊंचा भीमनगर निवासी अमर सिंह व हरिशंकर के बीच नाली निर्माण को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। इस पर अमर सिंह ने थाना पुलिस से शिकायत कर दी। इस पर थाने में तैनात सिपाही प्रयागनारायण व देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और और हरिशंकर को पकड़

कर थाने लाए। आरोप है कि सिपाहियाें ने थाने में उसे बेरहमी से पीटा। इससे उसके कान से खून बहने लगा। यह जानकारी जब ग्रामीणाें को हुई तो सौ से अधिक लोग थाना माधौगढ़ पहु़ंचे और थाने का घेराव का नारेबाजी करने लगे। फोर्स क म

होने  से थाना पुलिस बचाव की मुद्रा में आ गई। सूचना पाकर सीओ महेंद्र प्रताप सिंह रामपुरा, रेढ़र व आदि थानाें की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें से बात करने के बाद आरोपी सिपाहियाें के  खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत करा दिया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed