{"_id":"5c79797abdec2273923c339a","slug":"the-woman-who-was-sleeping-in-the-house-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या
Fri, 01 Mar 2019 11:57 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद सीओ संतोष कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उमरारखेड़ा निवासी राजमिस्त्री देवी शरण की पत्नी शांति (45) की घर के भीतर ही सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर पहुंचे सीओ को देवी ने बताया कि वह बगल के कमरे में सो रहा था, सुबह करीब 4 बजे उसे जब गुटके की तलब लगी तो वह शांति के कमरे में गया तो देखा कि चारपाई पर वह खून से लथपथ पड़ी है। पास ही जमीन पर 312 बोर तमंचा और एक मिस कारतूस भी पड़ा है।
इस पर उसने अपने छोटे भाई रतिराम व पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शांति घर पर ही गुटका, चाय, दालमोठ की छोटी सी दुकान चलाती थी। देवी और शांती की शादी के कई साल होने पर भी कोई संतान नहीं है। पड़ोस में देवी के दो भाई रतिराम और मंशा भी रहते हैं। मंशा अभी अविवाहित है। सीओ का कहना है कि देवी और शांति के बीच मुश्किल से तीन चार कदमों की दूरी होगी, फिर भी गोली की आवाज न सुनने की बात गले नहीं उतरती है।
एसपी स्वामी प्रसाद का कहना है कि पति ने ही हत्या को अंजाम दिया है, लेकिन कारण अभी सामने नहीं आ सका है। शांति ने दस बारह साल पहले प्लाट जरूर खरीदा था। वहीं पति देवीशरण की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है, वह बार-बार बयान भी बदल रहा है। परिजनों के मुताबिक उसका ग्वालियर में इलाज भी चल रहा है। शनिवार तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। अभी देवर रतिराम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
तमंचे पर अंगुलियों के निशान भी मिले
पुलिस और फोरेंसिक सूत्रों की मानें तो फर्श पर जो तमंचा मिला है, उस पर देवी की अंगुलियों के निशान है, जिनका मिलान कराने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की जल्द रिपोर्ट मंगाई जा रही है, ताकि मामले के खुलासे में आसानी हो सके।
एक चारपाई पर दो तकिया ने भी फंसाया
देवी पुलिस से कहता रहा कि वह अलग कमरे में सो रहा था, लेकिन पत्नी शांती के शव के पास ही पड़ी दूसरी तकिया साफ बता रही थी कि देवी भी वारदात के वक्त उसी चारपाई पर सो रहा था।
खुद को भी गोली मारने का प्रयास
सूत्रों की मानें तो देवी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार भी किया है, बकौल देवी पत्नी की हत्या के बाद उसने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया लेकिन कारतूस मिस हो गया। वहीं कारतूस पुलिस को तमंचे के पास पड़ा मिला।
मामा पेंशन लगवाओ, वर्ना गोली मार दूंगा
देवी की मानसिक स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीन दिन पहले ही उसने पड़ोसी से कहा था कि मामा उसकी मजदूरों वाली पेंशन लगवा दो, वर्ना सच कहता हूं तुम्हें गोली मार दूंगा।