फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The thief entered the house of cash, jewelry usurped

घर में घुसे चोर नकदी, गहने ले उड़े

Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Wed, 31 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The thief entered the house of cash, jewelry usurped
चोरी के बाद घर में फैले सामान को देखता गृहस्वामी - फोटो : अमर उजाला

छत के रास्ते घर में घुसे चोराें ने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे दो सूटकेस चोरी कर लिए। जिसमें करीब ढाई लाख रुपये के गहने व 15 हजार रुपये की नगदी थी। सुबह जब परिजनाें की आंख खुली, तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त देख सन्न रह गए। गांव के बाहर सूटकेस टूटा मिला। पीड़ित थाना सिरसा कलार पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


सिरसा कलार थानाक्षेत्र के गांव अभैदेपुर निवासी ब्रजमोहन वर्मा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाकर छत पर सोने चले गए, तभी मौका पाकर चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए और उन्हाेंने कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 15 हजार रुपये नकद व सोने का मंगलसूत्र, चार चूड़ी, चार सोने की अंगूठी सहित करीब ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन


सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देख परिजन सन्न रह गए। वहां पर ग्रामीणाें की भीड़ लग गई। कुछ ग्रामीणाें ने बताया कि दो सूटकेस गांव के बाहर टूटे पड़े है। इस पर लोग मौके पर पहुंचे और देखा तो वहां पर कपड़े बिखरे पड़े थे। पीड़ित थाना सिरसाकलार पहुंचे और पुलिस को चोराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed