{"_id":"594818f34f1c1b083d8b457c","slug":"the-servant-beat-the-owner-of-dhaba","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ने ढाबा मालिक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर ने ढाबा मालिक को पीट-पीटकर मार डाला
अमर उजाला जालौन
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
राजू नाइल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली सी बात पर नौकर ने ढाबा संचालक को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। ढाबे पर मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि संचालक के जीजा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
जोल्हूपुर मोड़ के पास स्थित यादव ढाबे का संचालन कानपुर देहात स्थित भोगनीपुर के ग्राम गौरीकरन निवासी बलबीर सिंह (40) अपने जीजा महावीर के साथ मिलकर करता था। रविवार की रात करीब एक बजे बलबीर ने ढाबे पर काम करने वाले नौकर उड़ीसा निवासी राजू नाइल से पानी मांगा। राजू ने कुछ देर बाद पानी देेने की बात कही तो बलबीर ने भला बुरा कह दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज राजू ने पास पड़ी लाठी उठाकर बलबीर को पीटना शुरू कर दिया। ढाबे पर मौजूद अन्य नौकरों ने बलबीर को बचाने का प्रयास किया तो राजू ने उन्हें भी पीट दिया। कई लोगों ने घेरकर किसी तरह राजू को काबू में किया और पिटाई भी कर दी। सूचना पाकर कुछ देर में ही पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
लहूलुहान बलबीर को अस्पताल ले जाने के लिए जब तक उठाया जाता, उसकी सांसें थम चुकी थी। राजू की पिटाई से ढाबे के अन्य नौकर भी चुटहिल हो गए हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। कोतवाल ने बताया कि मृतक के जीजा महावीर की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के सामने भी दिखा रहा था गुस्सा
ढाबा संचालक की हत्या करने वाला राजू बहुत गुस्से में था। बताया जाता है कि जब पुलिस ढाबे से पकड़कर उसे जीप में बैठा रही थी, तब भी वह बलबीर को और पीटने की बात कह रहा था। ढाबे के अन्य नौकरों ने बताया कि राजू बहुत ही गुस्सैल स्वभाव का है। उसने 20 दिन पहले ही ढाबे पर नौकरी शुरू की थी। इस कारण उसके बारे किसी को ज्यादा जानकारी नहीं है।