फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The rape of a child aged

वृद्ध ने किया बच्ची से रेप

Wed, 13 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 13 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The rape of a child aged
उरई में मंगलवार को एक सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया
विज्ञापन
है। पीड़ित पिता ने बुधवार को इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।   जानकारी के अनुसार उरई स्थित एक

कालोनी में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय रन सिंह तोमर की उस पर नजर गई। आरोप है कि रन सिंह तोमर बच्ची को बहला फुसलाकर अपने मकान मे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। घटना के बाद बच्ची रोती हुई अपने घर आई और परिजनों को पूरी बात बताई।

इस पर परिजन उसे लेकर बुधवार को कोतवाली थाना उरई में आए और वहां पुलिस को तहरीर दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उरई कोतवाली ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि रन

सिंह तोमर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
कालपी में महिला को अकेला पाकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक धमकी देता हुआ भाग निकला। इसकी शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

कालपी निवासी एक महिला अपने पति व बच्चों के साथ रहती है। पति काम से बाहर गया हुआ था। तभी अकेला पाकर अब्दुल मुईद पुत्र अब्दुल सईद निवासी दमदमा, कालपी उसके घर में घुस गया। आरोप है कि वहां, उसने महिला को पहले धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जुट गए जिसके बाद आरोपी वहां से

भाग गया। परिजनों के आने पर महिला ने इसकी उन्हें जानकारी दी। बाद मेें पीड़ित महिला ने कालपी थाने में दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल ने बताया कि युवक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

नवविवाहिता से किया दुराचार
खेत में शौच करने गई नवविवाहित युवती को अकेला पाकर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की प्राथमिकी पीड़िता के पति ने कालपी कोतवाली में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कालपी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती सुबह साढे़ चार बजे नजदीक के खेतों में शौच करने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव के ही एक युवक ने उसे खेतों में

दबोच लिया। आरोप है कि विवाहिता को दबोचकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। दुष्कर्म के बाद युवक महिला को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग खड़ा हुआ। इसकी शिकायत महिला ने अपने पति से की। इस पर पति ने बुधवार को इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed