{"_id":"5b0851d54f1c1b916e8b4958","slug":"the-missing-child-s-dead-body-found-in-pond-shore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बालक का तालाब किनारे मिला जला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बालक का तालाब किनारे मिला जला शव
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Fri, 25 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सम्राट के घर के बाहर खड़ी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कैंथ गांव में गुरुवार सुबह घर के बाहर खेलते वक्त लापता हुए मासूम का शव गांव के तालाब किनारे जली हालत में गड्ढे में दबा मिला। उसके हाथ व पैर बुरी तरह झुलसे है। सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने मासूम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एएसपी का कहना है कि शव काफी हद तक जला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ निवासी इंद्रपाल सिंह दिल्ली में मजदूरी करता है। उसका ढाई वर्षीय पुत्र सम्राट उर्फ बुनू गुरुवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद इंद्रपाल के बड़े भाई चतुर सिंह ने कोतवाली में सम्राट की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस व परिजन लगातार सम्राट की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने तालाब में उसकी तलाश किए जाने की बात कही। इसके लिए वह लोग पंप लगाकर तालाब का पानी निकाल रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने तालाब के किनारे पानी में गड्ढे में कुछ दबा हुआ पाया। उन्होंने गड्ढा खोदा तो उससे सम्राट का शव मिला। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाते ही सीओ संजय कुमार व कोतवाल संजय कुुमार गुप्ता फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
सम्राट का शव आग से झुलसा हुआ था, जिसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। जानकारी पाकर एएसपी भी गांव पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। परिजनों ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ सम्राट की हत्या किए जाने की तहरीर दी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आई आएगी, इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।