फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The knife cut the nose of alcoholic wife

शराबी ने चाकू से काटी पत्नी की नाक

Tue, 17 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 17 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
The knife cut the nose of alcoholic wife
शराबी पति ने मामूली बात पर गुस्से में आकर चाकू से पत्नी की नाक काट ली।
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में वह अस्पताल आई और इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।

मुहल्ला इंद्रानगर निवासी रीना (28) ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब 9 बजे उसका पति जितेंद्र कुमार शराब के नशे में घर आया। उसने खाना मांगा तो उसने खाना दे दिया और सोने चली गई। इस बात से खफा पति ने उसे जगाया और मारपीट करने लगा। उसने जब विरोध किया तो पति ने घर में रखा चाकू उठाया और उसे

जमीन पर गिराकर उसकी नाक काट ली। जब वह लहूलुहान हो गई तो आरोपी भाग गया। उसने पड़ोसियों को आप बीती बताई तो वे उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां उसने अपना इलाज कराया। पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर

कर ली है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपी शराब का लती है और वह आए दिन अपनी पत्नी को पीटता था। पत्नी ने पहले कभी भी पुलिस से शिकायत नहीं की है। नशेबाजी में ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed