{"_id":"5794f64c4f1c1b6106c4c042","slug":"the-kin-of-the-missing-student-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र के परिजनाें ने दिया धरना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता छात्र के परिजनाें ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले घर से कोचिंग जाने को कहकर बाइक से निकले एक 16 वर्षीय किशोर अपने तीन अन्य दोस्ताें के साथ कोटरा थाना क्षेत्र के गांव सला घाट पर बेतवा नहाने गया था जहां पर एक किशोर नदी में नहाते वक्त डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुलिस उसको खोज नहीं पाई। इससे आहत परिजनाें ने आज एसपी आवास के बाहर धरना देकर पुत्र को
खोजने की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली के मुहल्ला सुशील नगर जालौन रोड निवासी तन्मय तीन दिन पहले बाइक से अपने दोस्ताें के साथ बेतवा नदी नहाने के लिए सला घाट पर गया था। दोस्त प्रधुम्न कुशवाहा, गौरव दीक्षित व अजय का कहना है कि वह नहाते वक्त नदी में डूब गया। पुलिस ने उसकी बाइक व बैग मौके से बरामद कर स्थानीय गोताखोरों को
लगाया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसको लेकर रविवार को परिजन राघवेंद्र, दिलीप, रविकांत आदि ने एसपी आवास के पास धरना देकर तन्मय को खोजने की मांग की है। एसपी ने परिजनाें को कार्रवाई का भरोसा दिया है।