फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The death of two young men riding a bike accident

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 06 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला उरई
ब्यूरो, अमर उजाला उरई Updated Sat, 06 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The death of two young men riding a bike accident

शादी समारोह से लौटते समय ट्रक ने एक बाइक में टक्कर

विज्ञापन
मार दी। इससे चालक सहित दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और ट्रक की पहिया उन पर से गुजर गया। इससे दोनाें की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। दोनाें बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।

कालपी कोतवाली क्षेत्र के गांव जोल्हूपुर मोड़ निवासी शिवा(22) पुत्र रामबाबूू अपने गांव के ही साथी संतोष कुमार(25) पुत्र मुक्ता के साथ बाइक से कदौरा कस्बे में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को गया था।

देर रात करीब 11 बजे दोनाें शादी समारोह से लौट रहे थे। जब वे कालपी कोतवाली के गांव बरखेरा के पास पहुंचे तभी जोल्हूपुर की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे दोनाें बाइक सवार सड़क पर गिर गए और ट्रक उनको राैंदते हुए निकल गया। इससे दोनाें की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी पहचान करवाने के बाद परिजनाें को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शवोें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल दयाशंकर ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

बताते चलें कि हादसे के समय दोनाें ही बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। यानि वे सिर के बल गिरते तो भी उनकी जान जाना तय था। यातायात विभाग के तमाम अभियान और अखबारों के जागरूक करने के बाद भी लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाकर खुद ही जान का जोखिम ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed