फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cylinder laden truck strikes the young man

सिलेंडर लदे ट्रक ने युवक को रौंदा

Sat, 08 Jul 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला, जालाौन
अमर उजाला, जालाौन Updated Sat, 08 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
The cylinder laden truck strikes the young man
हादसे के बाद ट्रक के पास लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
कदौरा। बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे युवक को शनिवार शाम ट्रक ने कुचल दिया। ट्रक में फंसकर युवक करीब 100 तक घिसटता चला गया। आसपास के लोगों ने 108 नंबर पर फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना देने के करीब एक घंटे पहले पहुंची।
विज्ञापन

कदौरा के मोहल्ला ईदगाह निवासी सद्दाम (20) पुत्र बाबू खां मुख्य बाजार में गन्ने के रस की दुकान लगाता था। शनिवार शाम चार बजे वह बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए बेरी पेट्रोल पंप जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास हमीरपुर से जोल्हूपुर की तरफ आ रहे सिलेंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। लोगों ने पीछा किया तो चालक ट्रक खड़ा कर भाग गया। हादसे में सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों ने 108 नंबर डायल किया लेकिन कई बार प्रयास के बाद भी फोन नहीं उठा। इस पर लोग निजी गाड़ी से सद्दाम को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। लोगों का कहन था कि यदि चालक मौके पर ट्रक रोक देता तो शायद युवक की जान बच जाती। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ मुकेश वर्मा का कहना है कि घटनास्थल से ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया गया है। चालक की भी तलाश की जा रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो रो हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed