फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bride and groom beat the road, revolver tan

दूल्हा-दुल्हन को सड़क पर पीटा, रिवाल्वर तानी

Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 29 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
The bride and groom beat the road, revolver tan
कोतवाली के बाहर खड़ा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राजेंद्र नगर निवासी आकाश पुत्र बन्ने लाल ने बताया कि सोमवार की रात बहन करिश्मा की बारात हमीरपुर के मुस्कुरा खुर्द से आई थी। मंगलवार की सुबह बहनोई विजय अपनी कार से बहन और रिश्तेदारों के संग बारात विदा कर लौट रहा था। स्टेशन रोड पर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान करने वाले का बेटा अचानक साइकिल चलाते हुए विजय की कार के सामने आ गया। जिससे लड़के को मामूली चोट लग गई। इस पर मैटीरियल विक्रेता व उनके परिवार के दो सदस्य और भी आ गए। बकौल आकाश इसके बाद तीनों ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ कार के भीतर से बहनोई विजय और बहन करिश्मा को खींचा और पीटना शुरू कर दिया। इस बीच कार सवार रिश्तेदारों ने बाहर निकलकर विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर भी रिवाल्वर तान दी। बीच सड़क पर मारपीट और रिवाल्वर निकलते देख किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। दुल्हन का आरोप है कि हमलावरों ने उसकी अंगूठी और मोबाइल बी लूटा है। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस दूल्हा दुल्हन को लेकर कोतवाली आ गई। अभी करिश्मा और विजय सीओ एके सिंह को घटना की जानकारी दे ही रहे थे कि तभी आरोपियों के घरों से भी भीड़ सीओ दफ्तर पहुंच गई और हंगामा करने लगी। काफी देर चली पंचायत के बाद पुलिस ने बिना किसी लिखा पढ़ी के मामला रफा दफा कर दिया। सीओ का कहना है कि किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली, इस कारण मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई है। कोतवाल का कहना है कि साइकिल वाले लड़के के भी पैर में गंभीर चोट आई है, और वह भर्ती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed