फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a drown student in betwa was found in the bushes

बेतवा में डूबे छात्र का शव झाड़ियों में फंसा मिला

Mon, 17 Sep 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 17 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
The body of a drown student in betwa was found in the bushes
गौतम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बता दें कि कालपी के एमजेएम महाविद्यालय के नौ छात्र रविवार को पिकनिक मनाने कोटरा थाना क्षेत्र स्थित बेतवा नदी में सला घाट पर आए थे। नदी में नहाने के लिए उतरे छात्र सेल्फी ले रहे थे। तभी उनका एक साथी गौतम सिंह (18) पुत्र सुरेंद्र सिंह शाहजहांपुरा कालपी गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख अन्य सहपाठियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वे भी डूबने लगे।
विज्ञापन


लेकिन घाट के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आठ छात्रों को किसी तरह बाहर निकाल लिया था, लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच गौतम का कुछ पता न चल सका। रात होने के कारण गोताखोर भी उसे ज्यादा न तलाश पाए। सोमवार की सुबह से ही गौतम की तलाश के लिए झांसी से आए गोताखोर दोबारा नदी में कूदे।
विज्ञापन


दोपहर के वक्त आखिर में गोताखोरों के हाथ गौतम का शव लग गया, शव पानी के बीच झाड़ियों में फंसा हुआ था।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मां शांति तो बेटे के शव से लिपट कर बार-बार बेहोश हो रही थीं। महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। स्थानीय लोगों का कहना है अगर चरवाहों ने तत्परता न दिखाई होती तो बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी खींचने से रोका जाएगा
कोटरा थाना प्रभारी अशोक सोनकर का कहना है कि घाट पर अधिकांश लोग सेल्फी खींचते हैं। रविवार का भी हादसा सेल्फी लेने के कारण ही हुआ है। लिहाजा घाट पर अब सिपाहियों की तैनाती कराकर वहां सेल्फी खींचने वालों पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। सेल्फी खींचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।


लगाए जाएंगे खतरे के संकेतक  
प्रशासन का कहना है कि बारिश के दिनों में बेतवा अक्सर खतरनाक रूप ले लेती है। कई बार नदी में मगरमच्छ भी आ जाते हैं। लिहाजा नदी में जल्द ही संकेतक लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को खतरे का आभास हो और वे संकेतकों के पास न जाएं। सोमवार को भी पूरे दिन घाट पर लोगों की भीड़ लगी रही और लोग नदी के रुप को देख खौफ खाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed