फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ten years on the run from bounty crooks nabbed in shootout

दस साल से फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में दबोचा

Sat, 03 Sep 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 03 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ten years on the run from bounty crooks nabbed in shootout
वार्ता करते एसपी एके त्रिपाठी व पकड़ा आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
दस सालाें से फरार 12 हजार रुपये के इनामी बदमाश को आटा थाना पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ करीब एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को
विज्ञापन


बताया कि जालौन कोतवाली के मुहल्ला चिमनदुबे निवासी संजय बाल्मीकि शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास से लेकर गाोकशी सहित करीब 12 संगीन मामले में दर्ज हैं। गोकशी व गैंगस्टर के मामले में वह दस साल से फरार था। उस पर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। शुक्रवार की रात एसओ आटा विनोद कुमार मिश्रा, एसटीटी के प्रभारी
विज्ञापन


आरिफ खान सिपाही मनोज कुमार, विकास अमित कुमार, अशोक कुमार सतेंद्र सिंह आदि के साथ आटा टोल प्लाजा पर एक मिशन पर लगे थे। तभी भभुआ की ओर से एक युवक आया और उसने बताया कि वहां पर एक बदमाश तमंचा लिए लूट का प्रयास कर रहा है। इस पर टीम पहुंची तो मजार के पास छिपा बदमाश भागने लगा। इस पर पुलिस ने आरोपी को पकड़
विज्ञापन
विज्ञापन


लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय बाल्मीकि बताया तो पुलिस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह वांछिताें की सूची में था। पुलिस ने आरोपी से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद कर लिए। एसपी ने पुलिस दल को पांच हजार रुपये नकद इनाम दिया।


गुजरात में गुजारे कई साल
पकडे़ गए आरोपी संजय ने बताया कि जब पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर एक्ट की धाराआें में कार्रवाई की तो वह यहां से भागकर गुजरात रहने लगा। वहां पर उसने प्राईवेट कंपनी में नौकरी कर ली। इन दिनाें वह अपनी रिश्तेदारी में भभुआ आया था वहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed