फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tata Magic driver dies in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से टाटा मैजिक चालक की मौत

Fri, 18 Aug 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Fri, 18 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tata Magic driver dies in tractor collision
हादसे के बाद पलटी ट्रैक्‍टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मड़ोरा के पास टाटा मैजिक में टक्कर मारकर ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में टाटा मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी अरविंद पुत्र रमेश टाटा मैजिक चलाता है। शुक्रवार को वह सवारियां लेकर कोंच गया था। लौटते समय ग्राम मड़ोरा के पास उरई की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर बंबी में लटक गया। उसका चालक भी बंबी में जा गिरा। हादसे में
विज्ञापन

टाटा मैजिक चालक अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बंबी से निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। बेहोश होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। अरविंद का शव पुलिस ने शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed