{"_id":"597a39a94f1c1b20798b487b","slug":"stole-the-bike-with-a-bike-biking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी क ी बाइक के साथ युवक को दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी क ी बाइक के साथ युवक को दबोचा
अमर उजाला जालौन
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़ा गया बाइक चोर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। एट थाना पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को दबोच लिया। नंबर बदलकर वह बाइक बेचने जा रहा था। उसने तीन महीने पहले उरई की विजया बैंक के बाहर से बाइक चोरी की थी। आरोपी का एक साथी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एट थाना पुलिस ने गुरुवार को नहर पुल पर चोरी की बाइक के साथ रामशरण पुत्र गया प्रसाद राजपूत निवासी एेंधा थाना कोटरा को पकड़ा। उसने बताया कि तीन महीने पहले उरई के स्टेशन रोड स्थित विजया बैंक के बाहर से बाइक चोरी की थी। चोरी करने में उसके साथ भगवान सिंह कल्लू राजपूत निवासी ग्राम ददरी थाना आटा भी था। बाइक योगेश कुमार पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम मकरंदुपरा जालौन की है। चोरी के बाद बाइक का नंबर बदल दिया था। भगवान सिंह के कहने पर रामशरण बाइक बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। एट थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि फरार बाइक चोर की तलाश की जा रही है।