{"_id":"56ddb9384f1c1baa208b4594","slug":"shopkeeper-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से परचून की दुकान का सामान लेने की बात कहकर निकले एक युवक की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात तक वह जब घर नहीं लौटा तो पत्नी ने उसकी खोजबीन शुरू की। कुछ पता न चलने पर पीड़िता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। उधर, सोमवार को सुबह उसका शव कोतवाली क्षेत्र के भुआ गांव के पास खेत के किनारे
पड़ा मिला। पास में उसकी बाइक व मोबाइल भी पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एसपी एन कोलांचि ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। मशहर कोतवाली के मुहल्ला नया रामनगर पाठक का बगीचा निवासी श्यामूपाल (35) पुत्र मैकूलाल पाल अपनी पत्नी सुमन व बच्चाें के साथ रहता था। वह घर में ही परचून की दुकान चलाता था। रविवार शाम करीब छह
बजे श्यामू अपनी सुमन से दुकान के लिए सामान लाने के लिए बाजार जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। चिंता होने पर पत्नी ने रिश्तेदाराें के साथ उसक ी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। थक हार कर वह कोतवाली पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह दस बजे पुलिस को जानकारी हुई कि
विज्ञापन
एक युवक का शव भ़ुआ गांव के पास खेतों में पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त की तो पता चला कि शव श्यामू पाल का ही है। गोली मारकर उसकी हत्या करने की बात भी सामने आई। जांच में पाया गया कि उसके सिर, सीने और पेट में तीन गोली मारी गईं थी। पास में ही उसकी बाइक व मोबाइल पड़ा था। इससे साफ है कि उसकी इरादतन हत्या की गई थी
क्योंकि मामला यदि लूट और हत्या का होता तो आरोपी उसकी बाइक, रुपये और मोबाइल नहीं छोड़ते। सूचना पाकर एसपी एन कोलांचि, डीएम रामगणेश, सीओ जंगबहादुर सिंह, कोतवाल
आलोक सक्सेना फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी ने बताया कि मोबाइल की काल डिटेल से पूरा मामला साफ हो जाएगा। आरोपी जल्द ही सलाखाें के पीछे होंगे।
पत्नी बोली, किसी से दुश्मनी नहीं
सुमन ने बताया कि पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में कौन उनकी जान का दुश्मन बन गया, उसे जानकारी नहीं है। खास बात यह है कि जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया, वहां पर श्यामू उल्टे मुंह पड़ा था। पुलिस की जांच में हत्या का समय रात के तीन बजे के आसपास बताया गया है। इससे पहले आरोपियाें ने उसे कहां रखा, पुलिस इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है।
किसके बुलाने पर गया था
श्यामू हत्याकांड में पुलिस कई बिंदुआें पर जांच कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर वह कौन था जिसके बुलाने पर व्यापारी वहां पहुंचा। पुलिस उसके मोबाइल की काल डिटेल निकाल रही है कि आखिर पूरी वारदात का मास्टर मांइड कौन है।