{"_id":"5ca79888bdec2214114a3f11","slug":"scramble-on-the-highway-in-real-fake-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली-नकली दरोगा में हाईवे पर हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असली-नकली दरोगा में हाईवे पर हाथापाई
Fri, 05 Apr 2019 11:34 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
शुक्रवार सुबह उरई से कालपी हाईवे के बीच एक बाइक सवार हट्टा कट्टा युवक अपने एक साथी के साथ निकलने वाले ट्रकों से उगाही कर रहा था। युवक स्वयं को एसटीएफ का दरोगा बता रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र की एक चौकी के दरोगा भी अपनी बाइक से हाईवे की ओर जा रहे थे, तभी किसी ने उन्हें वसूली के बारे में बताया। इस पर चौकी के दरोगा मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ शुरू कर दी तो फर्जी दरोगा भड़क गया। देखते ही देखते हाईवे पर वर्दीधारी असली और सादी वर्दी वाले नकली दरोगा के बीच हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो नकली दरोगा ने असली दरोगा की सर्विस रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया। इस पर किसी तरह असली दरोगा ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। अगले ही क्षण कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंच गया और नकली दरोगा को लेकर कोतवाली आ गया। कुछ देर बाद पुलिस को नकली दरोगा की बाइक की सुध आई और दोबारा हाईवे पर पहुंची तो उसकी बाइक नदारद थी। माना जा रहा है कि फर्जी दरोगा का साथी बाइक लेकर नौ दो ग्यारह हो गया है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि फर्जी दरोगा से पूछताछ की जा रही है, शनिवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन