{"_id":"1805e9efec144f2a5ea6c9ca1a311c3a","slug":"sarraf-eight-lakh-jewelery-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से आठ लाख के गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ से आठ लाख के गहने लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यापारी से सशस्त्र लुटरों ने करीब आठ लाख
विज्ञापन
के गहने लूट लिए। बदमाश बाइक से आए थे और लूट के बाद फायरिंग करते हुए भाग
निकले। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं
मिला।
कस्बा कुठौंद निवासी आलोक सोनी की गोहन थाना क्षेत्र के ईंटों कस्बे में सोने चांदी की दुकान है। बुधवार शाम करीब सात
बजे वह दुकान बंद कर बाइक से कुठौंद लौट रहे थे। वे ऐंको गांव के बाहर मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से तीन बाइकों पर आए आठ सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने सर्राफ पर निशाना साध फायर झोंक दिया। हालांकि सर्राफ बाल-बाल बच गया। इस दौरान दूसरे बदमाश ने जेवर से भरा थैली छीन लिया और फायरिंग करते हुए भाग निकले। बाद में
सर्राफ ने मोबाइल से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। सर्राफ के मुताबिक झोले में डेढ़ सौ ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के गहने थे। इसके अलावा दस हजार नकदी थी। लूट की सूचना पाकर एएसपी शकील अहमद ने मौका मुआयना किया।