फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Saraf arrested for buying stolen goods

चोरी का माल खरीदने में सराफ गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Saraf arrested for buying stolen goods
घटना का खुलासा करते एसपी स्वप्निल ममगोई। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार रात मुखबिर की सूचना पर तीन चोरों को दबोचा। चोरों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले रामनगर निवासी एक सराफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। सराफ के घर से चोरी के गहने, कंप्यूटर, एलसीडी आदि माल बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी स्वप्निल ममगोई ने सोमवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि रविवार को कोतवाली की गश्ती पुलिस को मुखबिर ने जेल रोड स्थित रामकुंड के पास तीन संदिग्ध लोगों के घूमने की सूचना दी। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। पूछताछ ने तीनों ने उरई, जालौन, कालपी सहित कई थाना क्षेत्रों की चोरियां करना कबूल किया।
विज्ञापन


चोरों ने अपने नाम अभिलाष उर्फ छुन्नू यादव पुत्र दशरथ निवासी ग्राम बंगरा, माधौगढ़ हाल निवास पटेल नगर, ओबैस पुत्र पप्पू खां निवासी रामकुंड, बाबी जाटव पुत्र अशोक कुमार निवासी रामकुंड बताए हैं। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने सराफ अमित सोनी पुत्र शब्द प्रकाश सोनी निवासी रामनगर को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि सराफ चोरी का माल खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ के मकान से पुलिस ने चांदी की करधनी, हाफ पेटी, चांदी, बिछिया, पांच सिक्के, झुमकी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तोड़िया, कंप्यूटर, 1100 रुपये, एलसीडी आदि सामान भी बरामद किया। पुलिस ने चोरों के पास से तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रेसवार्ता में एएसपी सुरेंद्र नाथ, सीओ अरुण कुमार और कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


फेरी वाले बनकर करते थे रेकी
एसपी ने बताया कि पकडे़ गए चोर फेरीवाले बनकर या किराए पर मकान लेने के बहाने मकान की रेकी करते थे। इसके बाद वह चोरी वारदात को अंजाम देते थे। गैंग कें अभिलाष सबसे शातिर अपराधी है। वह ही चारियों की साजिश बनाता था। उस पर कई मामले दर्ज हैं। दूसरा बदमाश ओबेस पर भी उरई कोतवाली में चोरी से लेकर मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश कर ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed